बकरीद में अफवाहों से दूर रहने की जरुरत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक

विज्ञापन

चैनपुर.

बकरीद को लेकर थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें थानाध्यक्ष विजय प्रसाद, बीडीओ शुभ प्रकाश व पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे. बैठक में संवेदनशील स्थलों की चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है. अफवाहों से दूर रहने की जरुरत है. कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सहयोगात्मक कार्य करने की जरुरत है. बीडीओ शुभम प्रकाश ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद का पर्व मनाने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है. कुर्बानी के इस महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की भी अपील की गयी. लोगों से अपील करते हुए पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने खुले स्थानों पर कुर्बानी नहीं देने की भी अपील की गयी. साथ ही कहा गया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी. इस बैठक के दौरान अनिल सिंह, भरत सोनी, अख्तर परवेज, असलम खलीफा, नसीम अहमद सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन