सहूका गांव में घर का ताला तोड़ कर सामान व नकद चोरी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

रामगढ़़

थाना क्षेत्र के सहूका गांव में शनिवार के मध्य रात्रि चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर सामान सहित नकद रुपये की चोरी कर ली. पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. चोरों ने सहूका गांव निवासी सीतर्जन राम के घर से पैसे व कीमती सामान की चोरी की है. सुबह पीड़ित की नींद खुली, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है. कमरे में रखा सामान गायब है. पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर एक खेत में बक्सा व पुराने कपड़े फेंके हुए मिले. वहीं, रामगढ़ थाना पहुंचे पीड़ित सीतर्जन राम ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे. इस दौरान वारदात हुई. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सहूका गांव में एक घर में चोरी हुई है. पीड़ित के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन