Kaimur News : छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाश ने महिला को अधमरा कर जंगल में फेंका

हिला दिवस से एक दिन पहले जिले के अधौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक बदमाश द्वारा महिला को डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर उसे अधमरे हालत में जंगल में फेंक दिया गया.
भभुआ सदर. आठ मार्च को एक तरफ जहां देश दुनिया पूरे जोर शोर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है, तो वहीं दूसरी तरफ महिला दिवस से एक दिन पहले जिले के अधौरा थानाक्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक बदमाश द्वारा महिला को डंडे से बुरी तरह से पिटाई कर उसे अधमरे हालत में जंगल में फेंक दिया गया. इसकी जानकारी हाेने पर परिजनों द्वारा महिला को जंगल से उठाकर इलाज के लिए अधौरा सीएचसी लाया गया, जहां अधौरा थाने की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज करते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की शाम को भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया, जहां महिला का भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. इस मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को अधौरा थाने में गांव के ही रहनेवाले राजगृही यादव के 35 वर्षीय बेटे सुकई यादव के खिलाफ नामजद एफआइआर दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि वह छह तारीख को दोपहर बाद चार बजे अपने बेटे के साथ जलावन के लिए लकड़ी चुनने जंगल में गयी थी. इसी दौरान पीछे से आरोपित सुकई यादव आया और गलत नियत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा. जब उसने विरोध किया तो आरोपित उसे डंडे से बुरी तरह से मारने लगा. डंडे से मारने से वह बेहोश होकर गिर पड़ी, तो उसे मरा समझकर आरोपित मौके से भाग खड़ा हुआ. इधर ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद परिजन उसे जंगल से उठाकर इलाज के लिए अधौरा ले गये. लेकिन गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट होने की वजह से पीड़ित महिला को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इधर, अधौरा पुलिस इस मामले में एफआइआर दर्ज करते हुए आरोपित की तलाश में जुट गयी है, फिलहाल घटना के बाद से ही आरोपित फरार बताया जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




