जीटी रोड पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप शनिवार की सुबह प्लाइ लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गया.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती थाना क्षेत्र के खजुरा गांव के समीप शनिवार की सुबह प्लाइ लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर जीटी रोड पर पलट गया. हालांकि, ट्रेलर का ड्राइवर व खलासी बाल बाल बच गये. जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर प्लाइ का दरवाजा लोड कर यूपी से बिहार की तरफ जा रहा था. दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा गांव के समीप टर्निंग पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर जीटी रोड पर पलट गया. लेकिन, संयोग अच्छा रहा कि घटना में चालक व खलासी बाल बाल बच गये. ट्रेलर पलटने से उस पर लदे प्लाइवुड के दरवाजे जीटी रोड पर पसर गये. हालांकि, जीटी रोड पर थोड़ी जगह रहने से गाड़ियों का परिचालन होता रहा. बाद में क्रेन की मदद से ट्रेलर को उठाकर जीटी रोड से हटाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन