भारी वाहन के परिचालन से ध्वस्त हो गयी ग्रामीण सड़क

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.एनएच 19 और एनएच 30 को मिलाने वाली नदोखर गांव से होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क भारी वाहनों के परिचालन से ध्वस्त हो गयी. इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं.

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

एनएच 19 और एनएच 30 को मिलाने वाली नदोखर गांव से होकर जाने वाली ग्रामीण सड़क भारी वाहनों के परिचालन से ध्वस्त हो गयी. इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं. मालूम हो कि घटाव गांव के समीप एनएच 19 से सड़क नदोखर, अजगरा, शाहबाजपुर होते हुए एनएच 30 से मिलती है, जिससे दर्जनों गांव के लोग का आना जाना हैं. लेकिन, एनएच 30 पर पटना मोड़ के पास भारी वाहनों के परिचालन बंद होने के बाद भारी वाहन एनएच 19 से एनएच 30 पर आते थे. अब आलम यह है कि सड़क जगह-जगह टूट गयी है,जिसमें जलजमाव और कीचड़ से बरसात के समय में सबसे अधिक बाइक सवार को परेशानी होती है, जो आये दिन गिर कर घायल हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन