चार सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया.

विज्ञापन

दुर्गावती. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दुर्गावती प्रखंड में शनिवार को लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली चार महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास विधायक अशोक कुमार सिंह ने किया. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. शिलान्यास के दौरान विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने किसानों की जीवनरेखा मानी जाने वाली तियरा, जैतपुरा और धड़हर पंप कैनाल जैसी अति महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा कराने का काम किया, ये योजनाएं खेती-किसानी के लिए वरदान साबित हुई हैं. 2015 में मैंने संकल्प लिया था कि हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना है. अधिकांश गांवों तक पक्की सड़क पहुंच भी चुकी है, लेकिन तकनीकी कारणों से सुढ़ियां गांव का सड़क निर्माण अधूरा रह गया था. अब इस गांव की सड़क का भी शिलान्यास हो गया और जल्द ही निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो जायेगा. विधायक ने कहा हाल ही में कैबिनेट से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए जमानियां पंप कैनाल जैसी बड़ी परियोजना की स्वीकृति दिलायी गयी. क्षेत्र के किसानों के लिए यह योजना जीवन में नयी आशा जगाने वाली सिद्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन