कुदरा में किराये के मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 22 Feb 2026 3:41 PM

विज्ञापन

नीय शहर क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित सदर चौक के पास शुक्रवार की रात बंद एक किराये के मकान का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली.

विज्ञापन

फोटो 08.चोरी के बाद बिखरा सामान 09.चोरी के दौरान कमरे का टुटा ताला कमरा बंद कर दिल्ली गये थे सभी परिवार, इधर चोरों ने किया हाथ साफ सन्नाटे का फायदा उठा चोरों ने बोला धावा, लाखों की चोरी से इलाके में मचा हड़कंप पुलिस की सुस्ती व बढ़ती वारदात से दहशत के साये में जीने को मजबूर हुए स्थानीय लोग कुदरा. स्थानीय शहर क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित सदर चौक के पास शुक्रवार की रात बंद एक किराये के मकान का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों रुपये की चोरी कर ली. इस मामले में पीड़ित द्वारा कुदरा थाने में आवेदन दिया गया है. पीड़ित सोनू अंसारी द्वारा दिये आवेदन में बताया है कि कुदरा निवासी मुमताज मंसूरी के मकान में किराये पर रहते है. लेकिन, किसी कार्य से पांच दिन के लिए सभी परिवार ताला बंद कर दिल्ली चले गये थे. 20 फरवरी की रात किराये के कमरे में चोरों ने ताला तोड़ चोरी की घटना का अंजाम दिया गया. इसकी सूचना पड़ोसी द्वारा मिलने पर जब घर पहुंचे, तो देखा घर से लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य कीमती सामान ले गये. इसके अलावा करीब 2 लाख 20 हजार रुपये नकद भी चोरी की गयी है. चोरी गये सामान में सोने की चेन, अंगूठी, कंगन सहित अन्य आभूषण शामिल है. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. ऐसे में लगातार हो रही चोरी की घटना को लेकर एसपी द्वारा थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा गया था. लेकिन, पुलिस की लापरवाही को लेकर अब तक कोई ठोस करवाई नहीं की गयी है. इसे लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. -तीन दिन पहले एक साथ आठ घरों में हुई थी चोरी भले ही कुदरा पुलिस रात्रि गश्ती के दावे कर रही हो, लेकिन चोरों ने इन दिनों कुदरा पुलिस की नींद हराम कर दी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. अब तक ह चोरी की घटनाओं में कोई उद्भेदन तक नहीं हुआ, ना ही कोई चिह्नित किया गया. ऐसे में महज तीन दिन पूर्व वार्ड 11 और वार्ड 12 में एक साथ आठ घरों में चोरी हुई थी. इसकी सूचना पर एसपी हरिमोहन शुक्ला, मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार जांच के लिए पहुंचे थे. ऐसे में पहले हुई चोरी की घटना का उद्भेदन तो दूर सुराग तक पुलिस नहीं लगा पायी. इसके बाद चोरों ने फिर करीब नकदी सहित लाखों की चोरी कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दे दी है. -क्या कहते हैं डीएसपी इस संबंध में मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया इस संबंध में थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जो तीन दिन पूर्व चोरी हुई थी, उसी दिन की घटना है. उन्हें आने के बाद जानकारी हुई.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन