मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति की सोने की आंख चोरी

स्थानीय मुख्यालय बाजार स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति में लगी सोने की आंख चोरों द्वारा चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.
दुर्गावती. स्थानीय मुख्यालय बाजार स्थित हनुमान मंदिर से हनुमान जी की मूर्ति में लगी सोने की आंख चोरों द्वारा चोरी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार, वर्षों पूर्व बने उक्त मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित की गयी है. यहां आस्थावान हर दिन पूजा-अर्चना करते हैं. इतना ही नहीं, इस मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को इलाके के भक्तजनों द्वारा संगीतमय रामचरित मानस पाठ का भी आयोजन होता रहता है. रविवार की रात हुई यह चोरी की घटना काफी दुखद व निंदनीय बतायी जा रही है. घटना की जानकारी होते ही पुलिस हनुमान मंदिर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. लेकिन अभी तक अज्ञात चोरों का पता नहीं चल सका है. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी ने अभी तक आवेदन नहीं दिया है. फिर भी मामले की जानकारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










