सीएम के चैनपुर आगमन को लेकर शहर में कम रही चहल पहल, दौड़ती रहीं अधिकारियों की गाड़ियां

Updated at : 24 Mar 2026 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम के चैनपुर आगमन को लेकर शहर में कम रही चहल पहल, दौड़ती रहीं अधिकारियों की गाड़ियां

चाक-चौबंद सुरक्षा व चकाचक सड़कों के बीच गुजरा काफिला

विज्ञापन

चाक-चौबंद सुरक्षा व चकाचक सड़कों के बीच गुजरा काफिला भभुआ सदर. मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत कैमूर के चैनपुर प्रखंड में रहे. इस दौरान, उनका कार्यक्रम केवल चैनपुर में रहा. हालांकि, सीएम के आगमन को लेकर जिले भर में मंगलवार को खासा उत्साह रहा, लेकिन सीएम का कार्यक्रम शहर से बाहर होने के चलते भभुआ शहर में चहल-पहल कम दिखी. मंगलवार को सीएम के आगमन को लेकर शहर में अहले सुबह से ही पटना व आसपास के जिले से आये अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं. सुरक्षा व आगमन से पहले कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना न घट जाये, इसके लिए भभुआ शहर से चैनपुर व नौघड़ा तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात दिखे. सीएम व उनके कार्यक्रम में आने वाले शीर्ष अधिकारियों के आगमन को लेकर शहर में फल व सब्जी दुकानों को एकता चौक, मुंडेश्वरी सिनेमा हॉल, कचहरी रोड, जेपी व पटेल चौक आदि जगहों से हटा दिया गया था. सवारी वाहन इ-रिक्शा व ऑटो चालकों पर भी सख्ती की गयी थी. इधर, नगर पर्षद भभुआ ने भी शहर से चैनपुर की ओर जाने वाले सभी रास्तों व सड़कों की साफ-सफाई कराकर चकाचक कर दिया था. स्वागत के लिए सड़क के दोनों तरफ चूने की लाइनिंग भी की गयी थी. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में की गयी फुल प्रूफ व्यवस्था पर लोगों की जुबान से बरबस निकल रहा था कि काश मुख्यमंत्री व उनके मातहत हर महीने इस ओर से गुजरते तो शहर का कायाकल्प हो जाता. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर में भले ही चहल-पहल कम दिखी, लेकिन लोग नीतीश के आने से लेकर उनके कार्यक्रम की जानकारियां सभा में चैनपुर पहुंचे लोगों से लेते रहे. हालांकि, सीएम पब्लिक या फिर एनडीए के नेताओं व कार्यकर्ताओं से नहीं मिले, जिसको लेकर बहुत सारे लोगों को इसका मलाल भी रहा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन