नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में चेनारी की टीम आठ विकेट से जीती

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नाइट क्रिकेट का फाइनल मुकाबला रोहतास जिला के चेनारी व कैमूर जिला के चिलबिली टीम के बीच खेला गया.

विज्ञापन

कुदरा. प्रखंड क्षेत्र के देवराढ़कला खुर्द खेल मैदान में शुक्रवार की देर शाम शिव शक्ति क्लब के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट का फाइनल मुकाबला रोहतास जिला के चेनारी व कैमूर जिला के चिलबिली टीम के बीच खेला गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक संगीता कुमारी व मुखिया धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया. 10 ओवर का मैच था. इसमें चिलबिली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. चिलबिली की टीम बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर 3 गेंद में सभी विकेट खोकर 42 रन पर सिमट गयी. इसके जवाब में चेनारी की टीम ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह चिलबिली की टीम को शिकस्त देते हुए चेनारी की टीम ने आठ विकेट से टूर्नामेंट का कप अपने नाम कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन