परसिया के पास बाइक पलटी, बाप-बेटे घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

भभुआ मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप हुआ हादसा

विज्ञापन

भभुआ सदर.

बुधवार को भभुआ मोहनिया पथ पर परसिया गांव के समीप अनियंत्रित होकर एक बाइक पलट गयी. इस हादसे में बाइक पर सवार पिता और पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. आसपास के लोगों के सहयोग से घायल दोनों लोग को इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवाया गया. चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव निवासी सदन प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र कृष्ण प्रसाद और उसका 20 वर्षीय पुत्र कन्हैया प्रसाद बाइक पर सवार होकर मंगलवार को किसी काम से मोहनिया से भभुआ आ रहे थे. परसिया गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे पलट गयी. इस हादसे में दोनों को सदर अस्पताल भभुआ से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन