पतंग उड़ाने में छत से गिरे किशोर का फटा सिर, घायल
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Nov 2025 4:43 PM
शहर के वार्ड नंबर 25 में रविवार दोपहर पतंग उड़ाने में एक 15 वर्षीय किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.
भभुआ सदर. शहर के वार्ड नंबर 25 में रविवार दोपहर पतंग उड़ाने में एक 15 वर्षीय किशोर छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हुआ किशोर वार्ड नंबर 25 निवासी उपेंद्र पासवान का 15 वर्षीय पुत्र रतन कुमार बताया जाता है. हादसे के बाद लहूलुहान हालत में परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लेकर आये, जहां चिकित्सक डॉ अभिलाष चंद्रा ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया. परिजनों ने बताया कि किशोर रविवार दोपहर अपने घर की छत पर चढ़कर पतंग उड़ा रहा था. पतंग उड़ाने के दौरान ही अचानक वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गली में गिर पड़ा, गली में ईंट पत्थर के टुकड़े पड़े थे, जिसपर गिरने से किशोर का सिर फट गया. लहूलुहान हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां भर्ती कर उसका इलाज चल रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










