स्कूलों में म्यूजिक किट के इस्तेमाल पर सख्ती, 24 घंटे में मांगी नोडल शिक्षकों की सूची

Updated at : 24 Mar 2026 4:29 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में म्यूजिक किट के इस्तेमाल पर सख्ती, 24 घंटे में मांगी नोडल शिक्षकों की सूची

अलमारी में बंद मिले वाद्य यंत्र, तो प्रधानाध्यापकों पर होगी सख्त विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन

अलमारी में बंद मिले वाद्य यंत्र, तो प्रधानाध्यापकों पर होगी सख्त विभागीय कार्रवाई रामपुर. जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद ने सभी प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, माध्यमिक व सभी हाइस्कूल के प्रधानाध्यापकों को आदेश दिया है कि विद्यालय में म्यूजिक की शिक्षा हेतु एक नोडल शिक्षक नामित करते हुए उनकी सूची तथा अपने विद्यालय के म्यूजिक शिक्षक का नाम पूरे विवरण सहित कार्यालय को 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जायेगी. इसकी जानकारी देते हुए मंगलवार को लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि विगत 24 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक विद्यालयों व हाइस्कूल को म्यूजिक किट उपलब्ध कराया गया है. क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसा पाया गया है कि म्यूजिक किट का उपयोग नहीं किया जा रहा है या अलमारी में बंद पड़ा है. विद्यालय को प्राप्त सामग्री का उपयोग नहीं करना प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की लापरवाही को दर्शाता है. ज्ञातव्य हो कि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में संगीत शिक्षक कार्यरत हैं, जो अपने कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से टैग विद्यालयों के नामित नोडल शिक्षक से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे. सभी प्रधानाध्यापकों को बीइओ ने निर्देश दिया है कि अपने विद्यालय के एक शिक्षक को संगीत के नोडल शिक्षक के रूप में नामित कर 24 घंटे के अंदर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे, अन्यथा लापरवाही बरतने पर जिला कार्यालय में विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन