दुर्गावती में सात लोग बिजली चोरी करते धराये, प्राथमिकी दर्ज

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Mar 2026 3:20 PM

विज्ञापन

दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी करते सात लोगों को पकड़ा है.

विज्ञापन

कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर बिजली चोरी करते सात लोगों को पकड़ा है. इस मामले में बिजली विभाग की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस क्रम में बिजली विभाग की टीम द्वारा मदनपुरा मौजा में सालम खान के कृषि परिसर की जांच की गयी, तो टोका फंसाकर अपने कृषि परिसर में विद्युत चोरी की जा रही थी. इनके ऊपर 41,307 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. धरहरा गांव में रामकरण यादव के घरेलू परिसर की जांच में पाया गया कि 18 फरवरी तक उन पर 53,438 रुपये बकाया था. बकाया राशि जमा नहीं किये गये व बिजली चोरी के मामले में कनेक्शन काट दिया गया था. फिर भी एलटी पोल से डायरेक्ट टोका फंसाकर विद्युत चोरी की जा रही थी. गढ़वा निवासी मिथिलेश यादव के औद्योगिक परिसर में बिजली चोरी के मामले में 67,191 रुपये जुर्माना लगाया गया है. नरैली गांव में सुनील कुमार पर 18,427 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कुल्हड़िया में राम यादव के व्यावसायिक परिसर में बिजली चोरी में 8,092 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. धरहरा गांव में राम भवन यादव पर 28,220 रुपये का बकाया होने के कारण 18 फरवरी को लाइन काट दी गयी थी, इसके बावजूद बगैर बकाया राशि जमा किये पोल से डायरेक्ट तार जोड़कर विद्युत चोरी की जा रही थी. कल्याणपुर में रामराज सिंह पर बिजली चोरी में 16,644 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बिजली चोरी के मामले में सभी के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने दुर्गावती थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है व पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन