संजना ने इंटर में 440 अंक लाकर बढ़ाया विद्यालय व परिवार का मान

सकरी की छात्रा संजना कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कला संकाय से 440 अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है
कुदरा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामजानकी प्लस टू प्रोजेक्ट विद्यालय सकरी की छात्रा संजना कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कला संकाय से 440 अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है. संजना की इस सफलता से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है. शिक्षकों व सहपाठियों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. संजना कुमारी एक साधारण परिवार से आती हैं, लेकिन अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने बताया कि वह नियमित पढ़ाई के साथ समय का सही उपयोग करती थीं, जिससे उन्हें यह सफलता मिली. संजना ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय के अनुशासित माहौल को दिया है. संजना ने कहा कि उनका सपना आगे पढ़-लिखकर कलेक्टर बनने का है, ताकि वह समाज और देश की सेवा कर सकें. उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है. विद्यालय प्रशासन ने भी संजना की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए अन्य छात्रों को उनसे सीख लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




