महुआरी विद्यालय में हुई रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 4:45 PM

विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़. बिहार दिवस के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुआरी में पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनायी. बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षक कमलेश शर्मा ने कहा कि 22 मार्च 1912 को ब्रिटिश सरकार ने बंगाल प्रेसीडेंसी से बिहार को अलग करके बिहार की स्थापना की थी, इसी ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए बिहार दिवस मनाया जाता है और 22 मार्च को बिहार दिवस का आयोजन पूरे राज्य में किया जाता है. इससे पहले बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी का हिस्सा था, भारत का यह राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति, बौद्ध स्थलों और विशिष्ट परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है. बिहार, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के लिए भी जाना जाता है. यह क्षेत्र न केवल ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी एक विशेष स्थान रखता है. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक परशुराम राम, आशुतोष कुमार सहित कई छात्र छात्राएं मौजूद रही.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन