राघवेंद्र प्रताप सिंह बने जदयू के जिला उपाध्यक्ष

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 5:15 PM

विज्ञापन

जनता दल यूनाइटेड जदयू ने जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं.

विज्ञापन

भभुआ शहर. जनता दल यूनाइटेड जदयू ने जिले में संगठन को और अधिक सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. पार्टी ने राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरु को जदयू का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इस अवसर पर मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष अजय पटेल द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी. जिलाध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरु लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है. उन्होंने कहा कि वे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय रहे हैं. उनके अनुभव व सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है. अजय पटेल ने विश्वास जताया कि राघवेंद्र प्रताप सिंह के जिला उपाध्यक्ष बनने से संगठन को नयी ऊर्जा मिलेगी और पार्टी को जिले में और मजबूती प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी के कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. वहीं, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरु ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो विश्वास व जिम्मेदारी दी गयी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा व समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे. इस मनोनयन पर जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. पार्टी नेताओं ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन