Kaimur News : तीसरा चरण : सिपाही भर्ती परीक्षा में 2542 अभ्यर्थी हुए शामिल, 1393 ने छोड़ी परीक्षा

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, चौक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन

भभुआ नगर. केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार को आयोजित तीसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी. डीएम सुनील कुमार व एसपी हरिमोहन शुक्ला परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे. जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा में 3935 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 2542 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. वहीं, 1393 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. परीक्षा एक पाली में आयोजित हुई. इधर सिपाही भर्ती परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी सुबह से ही काफी सतर्क रहे. पुलिस की नजर न केवल परीक्षा केंद्रों पर रही, बल्कि स्थानीय लॉज, होटल, विवाह भवन सहित कोचिंग संस्थानों और फोटो स्टेट के दुकानों तक रही. जिला नियंत्रण कक्ष से भी परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष व केंद्र अधीक्षक कक्ष की सीसीटीवी से भी मॉनिटरिंग की जा रही थी. परीक्षा केंद्र पर किसी भी व्यक्ति के पास मोबाइल रखने की अनुमति नहीं थी. परीक्षा केंद्रों के 200 गज के परिधि में सुबह 8:00 बजे से परीक्षा की समाप्ति तक निषेधाज्ञा लागू किया गया था. उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी/पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया. सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिये गये. 10:30 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी. सभी केंद्रों पर जैमर लगाया गया था. परीक्षा के दौरान कोई भी लिखित सामग्री, सादा कागज, क्लिप बोर्ड, स्लाइड रुल, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, डिजिटल डायरी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाना वर्जित था. विशेष बात यह रही कि इस बार के परीक्षा में अभ्यर्थियों को कोई भी लेखन सामग्री भी लेकर नहीं जाना था. लेखन, सामग्री अभ्यर्थियों को परीक्षा के शुरू होने से पहले उनके निर्धारित सीट पर ही मुहैया कराया गया. गौरतलब है कि जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा छह चरण में आयोजित होनी है. इसमें से तीसरे चरण की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गयी. अगले चार चरण यानी चौथे चरण की परीक्षा 27 जुलाई को तो पांचवें चरण की परीक्षा 30 जुलाई व छठवें चरण की परीक्षा तीन अगस्त को भभुआ अनुमंडल के 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. = इन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा सरदार वल्लभ भाई पटेल, महाविद्यालय प्लस टू हाइस्कूल, भभुआ अटल बिहारी सिंह उच्च विद्यालय, भभुआ श्रीमती उदासी देवी प्लस टू हाइस्कूल, अखलासपुर डीएवी स्कूल, जदुपुर डीएबी स्कूल, भभुआ चिल्ड्रेन गार्डन स्कूल, भभुआ एसएस गर्ल्स हाइस्कूल, भभुआ शाहिद संजय सिंह महिला कॉलेज, भभुआ भूपेश गुप्ता कॉलेज, भभुआ पंडित देवनाथ प्लस टू हाइस्कूल, बारे नगर पालिका मध्य विद्यालय, भभुआ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन