तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरा पुलिस जवान, हालत गंभीर .

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया .घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है. जवान बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बालकनी की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भभुआ सदर

शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरकर एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया .घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है. जवान बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बालकनी की सफाई कर रहा था. इसी दौरान अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया. घायल जवान की पहचान राजीव कुमार सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद साथी जवानों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया.सदर अस्पताल में डॉक्टर विनय तिवारी ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. बताया गया कि जवान के दोनों कानों से खून बह रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी हरिमोहन शुक्ल और डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र प्रसाद अस्पताल पहुंचे. एसपी ने जवान की स्थिति की जानकारी ली. एसपी ने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिये. साथ ही घायल जवान से इशारों में बातचीत भी की और उसे हौसला दिया .रेफर के बाद भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार और अन्य जवानों की मदद से जवान का सिटी स्कैन कराया गया. फिर एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन