बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 09 Mar 2026 4:53 PM
बाइक चोरी कर भाग रहे शातिर चोर को लोगों ने पीछा करते हुए पकड़ लिया और फिर उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया.
भभुआ सदर. थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव में सोमवार सुबह एक घर से बाइक चोरी कर भाग रहे शातिर चोर को लोगों ने पीछा करते हुए पकड़ लिया और फिर उसे सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया. बाइक चोरी कर भागने में धराया चोर अखलासपुर गांव निवासी स्व गोपाल सिंह का बेटा अनिल कुमार बताया जाता है. मामले में चोरी कर भाग रहे बाइक के मालिक अखलासपुर गांव निवासी शिवपूजन बिंद ने पुलिस को बताया कि देर रात उसके घर से किसी व्यक्ति ने उसकी बाइक की चोरी कर ली. जानकारी होने पर वह अहले सुबह चोरी गयी बाइक का पता लगाते हुए कबार गांव पहुंचा, तो देखा कि एक युवक उसकी बाइक को लेकर भाग रहा है. इसके बाद उनलोगों ने बाइक लेकर भाग रहे चोर को खदेड़ते हुये पकड़ लिया. इसके बाद उनके द्वारा भभुआ थाने की पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना पर पुलिस कबार गांव पहुंची और चोरी गयी बाइक के साथ चोर को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. साथ ही सोमवार को मेडिकल जांच कराने के बाद चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










