Kaimur News : जिले के 354 सरकारी विद्यालयों में बनेगी पोषण वाटिका

रकार के निर्देश पर जिले के कुल 354 सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण तत्काल ही आरंभ करा दिया जायेगा. यह पोषण वाटिका उन्हीं विद्यालयों में बनाया जाना है जिन विद्यालयों में चहारदीवारी हो और विद्यालय में पानी की व्यवस्था को लेकर चापाकल भी मौजूद हो
भभुआ. सरकार के निर्देश पर जिले के कुल 354 सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका का निर्माण तत्काल ही आरंभ करा दिया जायेगा. यह पोषण वाटिका उन्हीं विद्यालयों में बनाया जाना है जिन विद्यालयों में चहारदीवारी हो और विद्यालय में पानी की व्यवस्था को लेकर चापाकल भी मौजूद हो. गौरतलब है कि इसके पूर्व सरकार स्तर से जिला प्रशासन को पत्र जारी कर कहा गया था कि ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के छात्र और छात्राओं को कुपोषण से बचाने तथा पोषण युक्त आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना को सरकार लागू करने जा रही है. यह योजना शिक्षा विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के मनरेगा के सौजन्य से क्रियान्वित की जाने वाली है. इधर, जानकारी के अनुसार सरकार पोषण वाटिका वैसे सरकारी विद्यालयों में स्थापित करने जा रही है जो विद्यालय रोड से जुड़े होने के साथ उन विद्यालयों का कैंपस चहारदीवारी में हो तथा चापाकल यो पंप से पानी की व्यवस्था विद्यालय के पास उपलब्ध हो. इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि इस योजना का क्रियान्वयन शिक्षा विभाग और मनरेगा के सौजन्य से किया जाना है. शिक्षा विभाग द्वारा कुल 709 सरकारी विद्यालयों में पोषण वाटिका बनाने की सूची तैयार की गयी है. लेकिन, प्रथम चरण में मध्याह्न भोजन संचालित किये जाने वाले 354 ऐसे विद्यालय जहां चापाकल और बाउंड्रीवॉल है उन्हीं विद्यालयों में ही पोषण वाटिका का निर्माण कराया जाना है. शेष विद्यालयों में दूसरे चरण में पोषण वाटिका बनाया जायेगा. = पोषण वाटिका पर डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च होने का अनुमान मनरेगा से सरकारी विद्यालयों में बनाये जाने वाले पोषण वाटिका से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र और छात्राओं को ताजी हरी सब्जियों सहित विभिन्न तरह के फलों का भी पोषणयुक्त आहार मिलने लगेगा. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा ने बताया कि इस वाटिका में हरी सब्जियां के अलावा आम, अमरूद, नीबूं जैसे अन्य फलों के भी पौधे लगाये जायेंगे. इससे विद्यार्थियों को पोषण युक्त मध्याह्न भोजन मिलना सुनिश्चित हो सके. उन्होंने बताया कि एक पोषण वाटिका की लागत डेढ़ लाख से लेकर दो लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है. बहरहाल, सरकार की यह योजना अगर विद्यालयों में उतरती है तो एक तरफ जहां छात्र और छात्राओं को पोषण युक्त आहार मिलेगा. वहीं, दूसरी तरफ स्थानीय लोगों के लिए पोषण वाटिका की देखरेख को ले रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. पोषण वाटिका बनने वाले विद्यालयों की प्रखंडवार सूची प्रखंड विद्यालय अधौरा 28 भभुआ 65 भगवानपुर 24 चैनपुर 38 चांद 27 दुर्गावती 26 कुदरा 35 मोहनिया 44 नुआंव 20 रामगढ़ 23 रामपुर 24
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




