Kaimur News : बाघी गांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और सास गिरफ्तार
Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन
सोनहन थाना क्षेत्र के बाघी गांव की घटना, ससुराल वालों का आरोप
विज्ञापन
भभुआ
सदर.
सोनहन थाना क्षेत्र के बाघी गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता की ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी़. मृत विवाहिता की पहचान बाघी गांव निवासी रघुवर विंद की 20 वर्षीया पत्नी लक्षनौता देवी के रूप में की गयी. मामले में सोनहन थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने मृतका के पिता के बयान पर एफआइआर दर्ज की है. साथ ही मृतका के आरोपित पति रघुवर विंद व सास मुनिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में मृतका के पिता भभुआ थानाक्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी अभिमन्यु बिंद ने दर्ज करायी गयी एफआइआर में बताया है कि तीन साल पहले अपनी बेटी की शादी दान-दहेज के साथ बाघी गांव निवासी छट्ठू बिंद के लड़के रघुवर विंद से की थी. शादी के तीन महीने तक ससुराल वाले बेटी को ठीक से रखा़ लेकिन, उसके बाद मोटरसाइकिल और अंगूठी के लिए सास और पति के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बीच कई बार समझौता कराया गया, लेकिन ससुरालवाले समझौता को नहीं मानते हुए उसके बेटी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते रहे. इसी बीच सास ने बच्चा नहीं होने पर भी बेटी को प्रताड़ित करती रही. शुक्रवार को चार बजे के करीब उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है. सूचना पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा, तो देखा कि बेटी मरी पड़ी हुई है़ उसके गले पर पंजे का काला निशान है. उसे पूर्ण विश्वास है कि उसकी बेटी को सास मुनिया देवी और उसका पति रघुवर बिंद ने गला घोंटकर मार दिया है. इसके बाद घटना की सूचना सोनहन थाने को दी़ सूचना पर पुलिस बाघी गांव पहुची़ उनकी बेटी के शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शनिवार सुबह मृतका का पोस्टमार्टम किया गया. सोनहन थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि मामले में मृतका के पिता के दिये आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है़ आरोपी बनायी गयी मृतका के सास और पति को गिरफ्तार करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










