भभुआ में ताड़ के पेड़ से गिरकर नीरा व्यवसायी की मौत, नीरा उतारने के दौरान हुआ हादसा

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

भभुआ के चांदोरुईया गांव में नीरा उतारते समय ताड़ के पेड़ से गिरने से 50 वर्षीय मुनी विंद की दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.

विज्ञापन

Kaimur News: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के चांदोरुईया गांव में रविवार सुबह ताड़ के पेड़ से गिरने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान मुनी विंद के रूप में हुई है. वह नीरा उतारकर बेचने का कार्य करते थे.

नीरा उतारते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुनी विंद गांव के पश्चिम स्थित ताड़ के पेड़ पर नीरा उतारने के लिए चढ़े थे. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बिना पोस्टमार्टम शव लेकर लौटे परिजन

सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे घर लेकर चले गए. बताया गया कि मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है.

Also Read: रैपिड रेल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क, स्पोर्ट्स सिटी समेत कई फैसिलिटी, पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार


विज्ञापन
Amit Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन