कैमूर: झारखंड में 1 करोड़ की ज्वेलरी लूट के तीन आरोपी मोहनिया से गिरफ्तार, तीन हाई-स्पीड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

Updated:
विज्ञापन

मोहनिया थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के गुमला में 1 करोड़ रुपये के आभूषण लूट मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने बिहार के मोहनिया शहर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से तीन हाई-स्पीड बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई हैं.

विज्ञापन

Kaimur Jewelry Robbery arrested: झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी से करीब एक करोड़ रुपये के आभूषण लूट मामले में झारखंड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैमूर के मोहनिया शहर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शुक्रवार की रात घाघरा थाना पुलिस ने मोहनिया थाना पुलिस के सहयोग से की.

विज्ञापन

किराये के मकान में छिपे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार अप्रैल माह में घाघरा थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से करीब एक करोड़ रुपये के गहनों की लूट हुई थी. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर झारखंड पुलिस जांच कर रही थी. जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी कैमूर जिले के मोहनिया शहर में छिपे हुए हैं. इसके बाद चार सदस्यीय पुलिस टीम मोहनिया पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से वार्ड संख्या-16 स्थित एक किराये के मकान में छापेमारी की.

तीन आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

छापेमारी के दौरान तमिलनाडु निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि कार्रवाई के दौरान दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.

बाइक और फर्जी नंबर प्लेट बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन हाई-स्पीड बाइक, कई फर्जी नंबर प्लेट तथा अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया. बरामद सामान और गिरफ्तार आरोपियों को झारखंड पुलिस अपने साथ गुमला ले गई.

अन्य लूटकांडों से भी जुड़ सकते हैं तार

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों का संबंध कैमूर जिले के भभुआ समेत आसपास के क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं से भी हो सकता है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है.

क्या बोले कैमूर एसपी

कैमूर एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि झारखंड के गुमला में दर्ज लूट मामले में झारखंड पुलिस मोहनिया आई थी. कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है.

Also Read: बिहार के 211 नए कॉलेजों को मिले असिस्टेंट प्रोफेसर, BSUSC ने जारी किया रिजल्ट, इस सब्जेक्ट का कट-ऑफ गया सबसे ज्यादा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन