कैमूर: अमांव पैक्स चुनाव में 66.45% मतदान, सुरक्षा के बीच 2012 मतदाताओं ने डाले वोट

Updated:
विज्ञापन
1,2 कतार में खड़ी महिला पुरुष मतदाता 3 मतदान देने पहुँचे 76 वर्षीय बिकलांग मतदाता | Prabhat Khabar Network

1,2 कतार में खड़ी महिला पुरुष मतदाता 3 मतदान देने पहुँचे 76 वर्षीय बिकलांग मतदाता | Prabhat Khabar Network

रामपुर के अमांव पैक्स चुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। 2012 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जानिए चुनाव से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ।

विज्ञापन


Kaimur News : कैमूर जिला के रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अंतर्गत अमांव पंचायत पैक्स समिति का चुनाव शनिवार को उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमांव में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

तीन बूथों पर 2012 मतदाताओं ने किया मतदान

अमांव पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी और सदस्य पद के लिए 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. कुल 2012 मतदाताओं में से 1337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान प्रतिशत 66.45 रहा. सुबह से ही विद्यालय परिसर में महिला और पुरुष मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं.

धूप और उमस के बीच कतार में खड़े रहे मतदाता

मतदान के दौरान धूप और उमस के कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा. कई महिला और वृद्ध मतदाता लंबे समय तक कतार में खड़े नजर आए. मतदान कर्मियों ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए पांच पर्चियां डालनी थीं, जिसके कारण मतदान प्रक्रिया में थोड़ा समय लग रहा था.

प्रशासन की निगरानी में हुआ मतदान

मतदान की निगरानी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ रामपुर अनु कुमारी और करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान कर रहे थे. प्रत्येक बूथ पर चार-चार मतदान कर्मी तैनात किए गए थे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला और पुरुष पुलिस जवानों के अलावा सेक्टर पदाधिकारी अमन सिंह और स्टैटिक मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह भी मौजूद रहे.

सीओ अनु कुमारी ने बताया कि सुबह सात से नौ बजे तक 10.93 प्रतिशत, नौ से 11 बजे तक 22.66 प्रतिशत, 11 बजे से एक बजे तक 34.44 प्रतिशत और एक से तीन बजे तक 45.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

मतदान के बाद होगी मतगणना

मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को पंचायत सरकार भवन बेलाव स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा. इसके बाद उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा. प्रशासन ने सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की.


विज्ञापन
Raju Kumar

लेखक के बारे में

By Raju Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन