रैपिड रेल कॉरिडोर, लॉजिस्टिक पार्क, स्पोर्ट्स सिटी समेत कई फैसिलिटी, पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप का ब्लूप्रिंट तैयार

AI फोटो
Greenfield Satellite Township: बिहार के पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है. इसमें लगभग 81,730 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जिसमें कई मॉडर्न सुविधाएं विकसित की जाएंगी. लॉजिस्टिक पार्क, स्पोर्ट्स सिटी समेत कई फैसिलिटी लोगों को मिलेगी.
Greenfield Satellite Township: पटना की सूरत अगले कुछ सालों में बदलने वाली है. नगर विकास विभाग ने पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. इस टाउनशिप के बीचोबीच 90 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क बनाई जाएगी, जो उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक पूरे इलाके को जोड़ेगी.
साथ ही इसके चारों ओर 60 मीटर चौड़ी रिंग रोड होगी, जबकि राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को भी इसी चौड़ाई के अनुरूप विकसित करने की योजना है. यानी आने वाले सालों में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की मजबूत नींव रखी जा रही है. कितनी जमीन किस तरह की सुविधा विकसित करने के लिए उपयोग की जाएगी, इसे भी तय कर लिया गया है.
इन सभी सुविधाओं को किया जाएगा विकसित
इतना ही नहीं, मास्टर प्लान में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पार्क, स्कूल, अस्पताल, थाना, नाला और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जमीन पहले से आरक्षित कर दी गई है. इसका मतलब है कि इन जगहों पर भविष्य में कोई निजी निर्माण नहीं हो सकेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि जमीन खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि वह सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित तो नहीं है.
रैपिड रेल कॉरिडोर भी गुजरेगा
योजना का सबसे बड़ा आकर्षण है पटना-गया रैपिड रेल कॉरिडोर, जो इस टाउनशिप से होकर गुजरेगा और आईएसबीटी बैरिया से लेकर एम्स तक बेहतर संपर्क उपलब्ध कराएगा.
यहां बनेगा लॉजिस्टिक पार्क और फिनटेक सिटी
इतना ही नहीं, फतुहा के जैतिया में 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जाएगा, जहां वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और आधुनिक परिवहन सुविधाएं विकसित होंगी. इसी इलाके में करीब 242 एकड़ में फिनटेक सिटी बसाने की तैयारी है, जहां बैंकिंग, डिजिटल पेमेंट, आईटी कंपनियां, स्टार्टअप और इनोवेशन सेंटर स्थापित होंगे.
स्पोर्ट्स सिटी बनाने की भी योजना
साथ ही पुनपुन के डुमरी में 100 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स सिटी और लगभग 39 एकड़ में बिहार न्यायिक अकादमी विकसित करने की योजना है. पाटलिपुत्र सैटेलाइट टाउनशिप के बनने से एक नया आवासीय क्षेत्र, बिहार के आर्थिक, तकनीकी, खेल और बुनियादी ढांचे का नया केंद्र बन सकता है.
Also Read: आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 जुलाई तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










