आज पूरे बिहार में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी, 6 जुलाई तक के लिए IMD की एडवाइजरी जारी

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का इन दिनों मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में चेतावनी जारी की है. विभाग की माने तो, जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में इन दिनों कहीं धूप तो कहीं छांव वाली स्थिति बनी हुई है. ऐसे में कहीं झमाझम बारिश का असर दिख रहा तो कहीं उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर रही. इस बीच मौसम विभाग की तरफ से रविवार को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिलों में आज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिजली गिरने की संभावना भी बनी रह सकती है.

विज्ञापन

इन जिलों में हो सकती है भयंकर बारिश

मौसम विभाग की माने तो, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में मॉनसून का ज्यादा असर रह सकता है. इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही उत्तर और सीमांचल के जिलों के मुकाबले दक्षिण बिहार के जिलों में स्थिति ज्यादा सामान्य रह सकती है.

Image

24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में बिहार के मौसम की बात करें तो, बगहा में झमाझम बारिश हुई. इसके अलावा शेखपुरा और गोपालगंज में भी तेज बारिश दर्ज की गई. इसके साथ ही पटना, नालंदा समेत कई जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही होती रही. जबकि कैमूर जिले की बात करें तो, यहां लोगों को उमस ने परेशान किया. जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया.

6 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो, अगले 5 से 6 अगस्त तक इसी तरह का मौसम बिहार में बना रह सकता है. इसके साथ ही धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां तेज हो सकतीं हैं. 3 अगस्त को भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश हो सकती है.

इसके बाद 4 अगस्त को भी लगभग पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया है. इस दिन बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में मौसम सामान्य रहेगा. लेकिन पूरे बिहार में येलो अलर्ट रहेगा. इतना ही नहीं, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज और भोजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 5 अगस्त को भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन अरवल, जहानाबाद, गयाजी और औरंगाबाद में भयंकर बारिश हो सकती है. जबकि 6 अगस्त को भी कुछ ऐसा ही मिलाजुला मौसम बना रह सकता है.

Also Read: बिहार के 211 नए कॉलेजों को मिले असिस्टेंट प्रोफेसर, BSUSC ने जारी किया रिजल्ट, इस सब्जेक्ट का कट-ऑफ गया सबसे ज्यादा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन