दुर्गावती थाने के हाजत से दो साल पहले फरार शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हाजत की खिड़की तोड़कर हुआ था फरार, पटना से शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन

हाजत की खिड़की तोड़कर हुआ था फरार, पटना से शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार कर्मनाशा. दुर्गावती थाने की हाजत से दो वर्ष पूर्व फरार हुए शराब तस्कर को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह में पटना से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त साधु कुमार, पिता भोला पंडित, ग्राम फुलचंद चक्र करंजा, थाना नौबतपुर, जिला पटना का निवासी है. दरअसल, दुर्गावती पुलिस ने एक अप्रैल 2024 को शराब से भरी स्कॉर्पियो के साथ तस्कर साधु कुमार को गिरफ्तार किया था. उस दौरान स्कॉर्पियो से 296 लीटर शराब बरामद हुई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया था व साधु कुमार को पुलिस कस्टडी में लेकर थाने की हाजत में बंद किया था. इसी बीच शराब तस्कर साधु कुमार हाजत की खिड़की को तोड़कर दो अप्रैल 2024 को फरार हो गया था. अभियुक्त के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था व तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी. हालांकि, अभियुक्त साधु कुमार लगातार पुलिस की नजरों से छुपता फिरता रहा. गुरुवार की रात दुर्गावती पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि अभियुक्त साधु कुमार पटना में मौजूद है, सूचना मिलते ही पुलिस ने पटना पहुंचकर उसके ठिकाने पर छापेमारी कर दी. इस छापेमारी के दौरान साधु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि साधु कुमार पर हाजत से भागने के मामले में भी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. शुक्रवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में उसे जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन