राज्यसभा सांसद का स्टीकर व बीजेपी का झंडा लगे स्कॉर्पियो से शराब जब्त

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 21 Jan 2026 5:24 PM

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद का स्टीकर व बीजेपी का झंडा लगे स्कॉर्पियो से शराब जब्त

विज्ञापन

लूरपुरवा गांव में पुलिस ने पीछा किया, तो वाहन छोड़ भागे शराब तस्कर

स्कॉर्पियो से 277 लीटर शराब जब्त, तस्करों की पहचान में जुटी पुलिस

स्कॉर्पियो पर लगा है यूपी की राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत का स्टीकर व बीजेपी का झंडा

प्रतिनिधि, मोहनिया शहर.

स्थानीय थाना क्षेत्र के लूरपुरवा गांव के समीप उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई कर राज्यसभा सांसद का स्टीकर और बीजेपी का झंडा लगे एक स्कॉर्पियो से 277 लीटर शराब जब्त की है. जिस स्कॉर्पियो वाहन से शराब बरामद हुई है, उस पर उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत का स्टीकर और आगे भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है. इसके साथ एक और वाहन जब्त हुआ, जो लाइन का है. हालांकि, शराब तस्कर और लाइनर पकड़ में नहीं आये और मौके से फरार होने में कामयाब हो गये. इधर, उत्पाद विभाग शराब सहित स्कॉर्पियो को जब्त कर आगे की करवाई कर रहा है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर शाम उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक स्कॉर्पियो वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में शराब बिहार लायी जा रही है, जिसके मद्देनजर उत्पाद विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान दो वाहन यूपी की तरफ से आते दिखाई दिये. इधर, पुलिस को चेकिंग करते देख दोनों वाहन लुरपुरवा गांव की तरफ भागने लगे, जिसका उत्पाद विभाग की टीम ने पीछा किया. गांव में पहुंचते ही अपने आप को पकड़े जाने के भय से तस्कर व लाइन अपनी-अपनी गाड़ी को छोड़ फरार हो गये. जब स्कॉर्पियो में जांच की गयी, तो उसमें कुल 277 लीटर शराब पायी गयी. शराब लदी स्कॉर्पियो के पीछे राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत का स्टिकर लगा है और वाहन के आगे बीजेपी का झंडा लगा है. उत्पाद विभाग की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है, जिसे चेकपोस्ट पर लाकर आगे की करवाई की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है कि शराब तस्करी में इस्तेमाल वाहनों में से एक पर राज्यसभा सांसद का स्टीकर और भाजपा का झंडा लगा हुआ है. उ

# क्या कहते हैं अधिकारी

इस संबंध में उत्पाद विभाग के एएसआइ कुमार गौरव ने बताया कि चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर लुकपुरवा गांव की तरफ भाग रहे एक वाहन को पीछा किया गया. लेकिन, इसके पहले ही तस्कर भाग गये थे. लाइनर व शराब तस्कर के दो वाहन पकड़े गये हैं. जब्त वाहनों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. तस्करों की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन