ePaper

कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त रूफ टॉप सोलर का लाभ

Updated at : 22 Jan 2026 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को मिलेगा मुफ्त रूफ टॉप सोलर का लाभ

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सरकार द्वारा निशुल्क रूफ टॉप सोलर पैनल लगाये जाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 2.5 लाख उपभोक्ताओं के घर लगेंगे सोलर पैनल 31 जनवरी तक ऑनलाइन सहमति देना अनिवार्य मोहनिया शहर. ऊर्जा विभाग द्वारा कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य के कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सरकार द्वारा निशुल्क रूफ टॉप सोलर पैनल लगाये जाने का निर्णय लिया गया है. योजना के प्रथम चरण में राज्य के 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को इस सुविधा से जोड़ा जायेगा. इसके लिए शर्त यह है कि उपभोक्ता के पास छाया-मुक्त छत उपलब्ध हो. चयनित उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर पैनल का सर्वेक्षण, स्थापना, निरीक्षण व रख-रखाव का कार्य डेवलपर द्वारा किया जायेगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया जेइ श्रीकांत उपाध्याय ने बताया कि विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक उपभोक्ताओं को सोलर पैनल स्थापना हेतु सहमति पत्र देना अनिवार्य होगा. यह सहमति सुविधा एप के माध्यम से ऑनलाइन दी जा सकती है. एप डाउनलोड करने के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है, जो गूगल प्ले स्टोर व एप स्टोर पर उपलब्ध है. सहमति पत्र में उपभोक्ता द्वारा यह घोषणा की जायेगी कि वह अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए तैयार है तथा डेवलपर को आवश्यक कार्यों हेतु परिसर में प्रवेश की अनुमति देता है. साथ ही सोलर प्लांट के सुचारू संचालन व रख-रखाव की जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी. ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सहमति पत्र केवल इच्छा व अनुमति को दर्शाता है, इससे सोलर पैनल की स्थापना की गारंटी नहीं मानी जायेगी. अंतिम चयन तकनीकी जांच व पात्रता के आधार पर किया जायेगा. विभाग ने सभी कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाने के लिए समय रहते अपनी सहमति दर्ज करायें. सहमति देने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित की गयी है. विभाग का मानना है कि इस योजना से न केवल गरीब व जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, बल्कि राज्य में स्वच्छ व हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन