कैमूर में भीषण सड़क हादसा, पशु आहार लेकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा

Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटा

जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार के समीप जीटी रोड ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पशु आहार लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया.

विज्ञापन

Kaimur News: (कैमूर से मैनुद्दीन शाह) जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत महमूदगंज बाजार के समीप जीटी रोड ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पशु आहार लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गया. हादसा पीछे से आ रही एक डीसीएम की जोरदार टक्कर के कारण हुआ. घटना में डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पशु आहार लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटा

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पशु आहार लोड कर दुर्गावती की ओर जा रही थी. इसी दौरान महमूदगंज बाजार के सामने ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली सड़क पर पलट गई.

बाल बाल बचे चालक-खलासी

हादसे में डीसीएम चालक और खलासी बाल-बाल बच गए. दुर्घटना के बाद डीसीएम भी घटनास्थल पर ही खड़ी हो गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बावजूद जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन जारी रहा, क्योंकि सड़क के किनारे से गुजरने लायक जगह बची हुई थी.

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दुर्गावती पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस एवं एनएचआई की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.

Also Read: गया में रांची जा रही बस ने ट्रक में मारी टक्कर, कई यात्री घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा?

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन