कैमूर के दुर्गावती नदी में मिले मानव के कटे हुए अंग, मौके पर पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोहनिया-रामगढ़ पथ स्थित दुर्गावती नदी में कटे हुए मानव अंग मिलने की सूचना सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

Kaimur News: (रामगढ़ से रंजय जायसवाल) जिले के रामगढ़ थाना इलाका में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मोहनिया-रामगढ़ पथ स्थित दुर्गावती नदी में कटे हुए मानव अंग मिलने की सूचना सामने आई. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए.

नदी में मिले मानव शरीर के कटे हुए अंग

सूचना पर मोहनिया सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार निर्झर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि नदी के अलग-अलग स्थानों पर मानव शरीर के कटे हुए अंग बरामद हुए हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए भभुआ मुख्यालय से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं स्थानीय लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि शव के कुछ हिस्से सूटकेश में रखकर फेंके गए हो सकते हैं. हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मानव अंगों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

Also Read: बतरे नदी पुल पर हादसा, बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन