कैमूर में डिवाइडर से टकराई टूरिस्ट बस, सात श्रद्धालु घायल

अस्पताल में दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज करते चिकित्सक
Kaimur News: आंध्र प्रदेश से बाबा विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए वाराणसी जा रही टूरिस्ट बस रविवार सुबह कैमूर के मोहनिया चेक पोस्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. चालक को झपकी आने से बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सात यात्री घायल हो गए.
Kaimur News (मोहनिया से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट): कैमूर रविवार की सुबह आंध्र प्रदेश से बाबा विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी दर्शन करने जा रही एक टूरिस्ट बस मोहनिया चेक पोस्ट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि बस चालक को अचानक नींद आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में बस में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
NHAI की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुचाया
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
घायलों में चमाचम (पिता- अपना), मोहिनी (पिता- सुखबइया), आर. सोरमा (पिता- तऊडू), वलग कुमार (पिता- लक्ष्मी नारायण), चेंना राव (पिता- यनकना), सुखबइया (पिता- गुडईया) तथा अपना (पिता- तउड़ी) शामिल हैं। सभी घायल आंध्र प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं.
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस वाराणसी की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.
Also Read: कैमूर सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










