कैमूर सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
कैमूर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

कैमूर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

Kaimur News: कैमूर के नुआंव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. तिलक समारोह से लौट रहे तीन युवकों में एक किशोर समेत दो की जान चली गई, जबकि एक युवक घायल है.

विज्ञापन

Kaimur News: (नुआंव से संजय जायसवाल की रिपोर्ट)
कैमूर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र के चंदेश गांव के समीप शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई. इस दुर्घटना में अब मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है, जबकि एक युवक घायल है, जिसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घायल दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत

जानकारी के अनुसार, सलथुआ गांव निवासी दीपक कुमार, पिता चंद्रभूषण राम, गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार देर रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गई. इससे पहले हादसे में रोहतास जिले के एकौनी गांव निवासी 12 वर्षीय गोलू कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी.

तिलक समारोह में शामिल होने आए थे सभी

बताया जाता है कि शनिवार को दीपक के भाई का तिलक समारोह था. गोलू अपने फुआ के घर सलथुआ आया हुआ था. तिलक कार्यक्रम के दौरान गोलू और दीपक बाइक से एक रिश्तेदार के यहां गए थे. वापसी में उन्होंने तीसरे युवक राजू को भी बाइक पर बैठा लिया. रास्ते में चंदेश गांव के उत्तर से नुआंव जाने वाली मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई.

एक युवक की मौके पर हुई थी मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि गोलू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया. वहीं तीसरे घायल युवक राजू राम का उपचार चंदेश बाजार के एक निजी अस्पताल में कराया गया और वह अब खतरे से बाहर है. एक किशोर और एक युवक की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जिस घर में तिलक की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मुख्य सड़कों से लेकर ग्रामीण संपर्क मार्गों तक वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों को न्योता दे रही है. इसके बावजूद न तो परिवहन विभाग, न पुलिस प्रशासन और न ही सामाजिक स्तर पर प्रभावी पहल दिखाई दे रही है. यदि वाहनों की रफ्तार पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा और बढ़ सकता है.

Also Read: उत्पाद विभाग की कैद से फरार शराब तस्कर का एक हफ्ते बाद भी नहीं मिला सुराग, पुलिस पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन