एक सप्ताह में पोर्टल नहीं खुला, तो तालाबंदी व प्रदर्शन

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 5:08 PM

विज्ञापन

चांद में किसान गोष्ठी आयोजित, क्षतिपूर्ति आवेदन रद्द होने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन

चांद में किसान गोष्ठी आयोजित, क्षतिपूर्ति आवेदन रद्द होने पर जताया आक्रोश चांद. मंगलवार को अवधूत भगवान राम मैरिज लॉन पौरा के प्रांगण में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता अर्जुन सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अभिमन्यु सिंह ने किया. इसमें बाढ़ व बेमौसम बरसात से किसानों को हुए नुकसान व धान फसल की क्षतिपूर्ति राशि के लिये किये गये आवेदनों को रद्द या रिजेक्ट किये जाने के विरोध में चर्चा की गयी. साथ ही दुबारा सुधार पोर्टल खोले जाने व किसानों की अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, संयोजक अर्जुन सिंह कुशवाहा, सुनील कुमार सिंह व अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान के लिए पोर्टल खोला गया था, जिसमें लगभग 3500 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. परंतु विभाग द्वारा मनमाने तरीके से लगभग एक हजार किसानों के आवेदन रद्द कर दिये गये, जिससे किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है. यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर आवेदन के लिए पोर्टल नहीं खोला गया तो कृषि विभाग का तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जायेगा. साथ ही इस मामले को लेकर उच्च न्यायालय में वाद दायर किया जायेगा. उन्होंने मांग की कि पुनः पोर्टल खोला जाये, ताकि छूटे हुए किसान भी अपना आवेदन कर सकें. साथ ही फार्मर आइडी कार्ड बनाने के लिए वंशावली के आधार पर किसानों को अवसर दिये जाने की भी मांग की गयी. इस दौरान अशोक तिवारी, सूचित सिंह, विवेक सिंह, आनंद कुमार सिंह, संजय सिंह, ददुआ, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन