हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुड्डी पर रहा ताला बंद, मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया गया है

विज्ञापन

सीएचओ व एएनएम की अनुपस्थिति से लौट रहे मरीज चांद. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित किया गया है, लेकिन जमीनी हकीकत में यहां सुविधाएं नदारत दिख रही हैं. एक ओर सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर व एएनएम की भारी कमी है, जिसके कारण ग्राम स्तर पर लोगों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हो रहे हैं. स्थिति यह है कि एक ही सीएचओ कई जगहों का प्रभार संभाल रहे हैं और एक-दो एएनएम के सहारे ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किये जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि जिस दिन सीएचओ व एएनएम का समय निर्धारित रहता है, उस दिन भी दोनों अक्सर गायब मिलते हैं. जब उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जाता है, तो बताया जाता है कि दोनों छुट्टी पर हैं. यह स्थिति किसी एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की नहीं, बल्कि लगभग सभी केंद्रों की बतायी जा रही है. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुड्डी में सीएचओ मनीष मिश्रा व एएनएम निर्मला कुमारी तैनात हैं. केंद्र पर लगे बोर्ड में दर्ज सूचना के अनुसार सीएचओ को गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को केंद्र पर उपस्थित रहना चाहिए, जबकि एएनएम को प्रतिदिन. लेकिन शुक्रवार को स्थिति यह रही कि इलाज के लिए कई मरीज हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुड्डी पहुंचे, परंतु सीएचओ व एएनएम दोनों अनुपस्थित मिले और केंद्र बंद रहा. इससे मरीजों को काफी देर तक इंतजार करने के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ा. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नंबर पर कई बार फोन किया गया, लेकिन उधर से फोन रिसीव नहीं किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन