सेंट थॉमस विद्यालय में रंग उत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 28 Feb 2026 3:26 PM

विज्ञापन

स्थानीय सेंट थॉमस विद्यालय प्रांगण में ‘रंग उत्सव’ के अवसर पर भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

कृष्ण-सुदामा व कृष्ण-राधा प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन मोहनिया शहर. स्थानीय सेंट थॉमस विद्यालय प्रांगण में ‘रंग उत्सव’ के अवसर पर भव्य वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानव भारती हेरिटेज के डायरेक्टर विवेक कुमार पांडे, बैंक प्रबंधक कृष्ण प्रताप तिवारी, स्कूल प्रेसिडेंट शिवकुमार तिवारी, विजय तिवारी, मनोज केसरी, राकेश गिरी व ओंकारनाथ चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला व सरस्वती वंदना के साथ किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य नागेश्वर तिवारी, शिक्षक अंजली कुमारी, चिंटू कुमार, समीक्षा कुमारी, प्रीति पांडे, शालू कुमारी, प्रिया कुमारी सहित अभिभावक रविकांत, बजरंग सिंह, रजनीकांत सिंह व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगों की थीम पर आधारित आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. सोशल मीडिया पर आधारित लघु नाटक, आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित ‘कृष्ण-सुदामा’ की मित्रता, ‘कृष्ण-राधा’ नृत्य, समूह नृत्य, गीत, नाटक व कविताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया. होली के पारंपरिक व आधुनिक रंगों को दर्शाती प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं. प्राचार्य नागेश्वर तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह व प्रतिभा की सराहना की. कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंगलम इंटरनेशनल के प्रिंसिपल वेद प्रकाश पांडे के हाथों पुरस्कृत किया गया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन