कैमूर में टीबी मरीजों को मिला फूड बास्केट, निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

सीएचसी में टीबी के मरीजों को पोषाहार वितरित करते स्वस्थ्य कर्मी | Prabhat Khabar Network
कैमूर जिले के कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित किए गए. टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग के लिए निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
Kaimur News : कैमूर जिले के कुदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को निक्षय मित्रों के सहयोग से टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित किए गए. इस दौरान टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट सहयोग और सक्रिय सहभागिता निभाने वाले निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.
टीबी मरीजों को पोषण और नियमित दवा का संदेश
कार्यक्रम में डॉ. सत्य स्वरूप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीता कुमारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, एसटीएस, चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO), पीरामल टीम, CFAR तथा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने टीबी मरीजों से नियमित और निर्धारित अवधि तक दवा लेने, पौष्टिक एवं संतुलित भोजन करने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की.
निक्षय मित्र बनने का किया आह्वान
अधिकारियों ने समाज के सक्षम नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों से निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों के पोषण और उपचार में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.
टीबी मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया
कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों ने सामुदायिक सहभागिता, जन-जागरूकता और निक्षय मित्रों की भूमिका को टीबी उन्मूलन अभियान की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया. साथ ही समयबद्ध तरीके से टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










