कैमूर: भगवानपुर में शराब तस्करों पर पुलिस का एक्शन, महिला समेत तीन गिरफ्तार, महुआ शराब जब्त

Author Pankaj singh|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

भगवानपुर थाना | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 46.250 लीटर महुआ शराब और एक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक जब्त की है. तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिले गिरफ्तारके भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. दो अलग-अलग छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 46.250 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की, जबकि शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बाइक भी जब्त कर ली.

विज्ञापन

रामजी पासी के घर छापेमारी, महिला धंधेबाज गिरफ्तार

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि पहली कार्रवाई में सहायक अवर निरीक्षक जया सिंह यादव के नेतृत्व में रात्रि गश्ती दल ने गुप्त सूचना के आधार पर नौगढ़ गांव स्थित रामजी पासी के घर पर छापेमारी की. यहां से अलग-अलग बोतलों में रखी 6.250 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई. छापेमारी के दौरान रामजी पासी की पत्नी गंगा देवी भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की मदद से उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

बाइक सवार दो तस्कर 40 लीटर शराब के साथ दबोचे गए

दूसरी कार्रवाई में एएसआई दिलीप कुमार कन्नौजिया की गश्ती टीम ने राधाखांड़ गांव से बसंतपुर चौराहे की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कृष्णापुर (हरिपुर) गांव निवासी मनीष कुमार (पिता- रामाकांत बिंद) और सोनहन थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी विजय कुमार (पिता- शंभू बिंद) के रूप में हुई. पुलिस ने उनके कब्जे से आठ बड़े पॉलिथीन में पैक करीब 40 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की.

बिना नंबर की बाइक जब्त, तीनों भेजे गए जेल

पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक भी जब्त कर ली. तीनों आरोपितों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन