कैमूर: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए रामपुर में BLO की बैठक, नए मोबाइल ऐप पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

बीडीओ बिएलओ को निर्देश देते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामपुर प्रखंड में बीएलओ की बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के उपायों पर चर्चा हुई. नए मोबाइल ऐप के उपयोग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया ताकि मतदाता कार्यों को डिजिटल व सुगम बनाया जा सके.

विज्ञापन

Kaimur News: जिले के रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की अध्यक्षता में सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और पर्यवेक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करना और चुनाव आयोग के नए मोबाइल ऐप के उपयोग को लेकर बीएलओ को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करना था.

विज्ञापन

लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश

बैठक की शुरुआत में बीडीओ ऋतुरंजन कुमार ने प्रपत्र छह (नया नाम जोड़ना), प्रपत्र सात (नाम हटाना) और प्रपत्र आठ (नाम या विवरण में सुधार) से संबंधित प्राप्त आवेदनों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने प्रत्येक बीएलओ से निष्पादित किए जा चुके और लंबित पड़े आवेदनों का पूरा ब्योरा लिया. बीडीओ ने लंबित मामलों को अविलंब निपटाने का निर्देश देते हुए कहा, "मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना हमारी प्राथमिकता है. कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से छूटना नहीं चाहिए, साथ ही किसी भी मृत अथवा दोहरी प्रविष्टि वाले व्यक्ति का नाम सूची में नहीं रहना चाहिए."

नए बीएलओ मोबाइल ऐप का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण

समीक्षा के उपरांत निर्वाचन कार्यों को डिजिटल और सुगम बनाने के उद्देश्य से पुराने कर्मियों के साथ-साथ हाल ही में नियुक्त 15 नए बीएलओ को मोबाइल ऐप का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक रामाशीष कुमार ने सभी बीएलओ को ऐप डाउनलोड करने, सुरक्षित लॉगिन करने, विभिन्न प्रपत्रों को ऑनलाइन भरने, दस्तावेज व फोटो अपलोड करने और फील्ड सत्यापन रिपोर्ट सबमिट करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई. इसके अतिरिक्त नए बीएलओ को ऐप संचालन में आ रही तकनीकी दिक्कतों का मौके पर ही समाधान कराया गया.

1 बीडीओ बिएलओ को निर्देश देते 2 बैठक में भाग लेते बीएलओ पर्वेक्षक एवं पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बैठक में भाग लेते बीएलओ पर्वेक्षक एवं पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन पर जोर

बीडीओ ऋतुरंजन कुमार ने उपस्थित कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, "आगामी समय में मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्य इसी डिजिटल ऐप के माध्यम से पूरे किए जाएंगे. इसलिए प्रत्येक बीएलओ का तकनीकी रूप से दक्ष होना बेहद अनिवार्य है." उन्होंने सभी बीएलओ को अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.

Also Read: कैमूर: बाइक के सामने अचानक दौड़ा कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी महिला; इलाज के दौरान तोड़ा दम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन