कैमूर: सुबह टहलने निकली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन

महिला थाना भभुआ  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैमूर के भभुआ में तड़के टहलने निकली एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Kaimur News: जिले के भभुआ थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म की गंभीर वारदात सामने आई है. घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर तुरंत महिला थाने पहुंचे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर गली में घेरा

प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार, किशोरी सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकली थी. घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सुनसान गली में पहुंचते ही एक युवक उसका पीछा करते हुए वहां आ धमका. आरोप है कि किशोरी को अकेला देखकर युवक ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

मुंह दबाकर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसने विरोध करने और शोर मचाने का भरसक प्रयास किया. हालांकि, आरोपी ने उसका मुंह हाथ से दबा दिया और चीखने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी. खौफजदा किशोरी किसी तरह जान बचाकर रोते हुए घर पहुंची और माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी.

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

एफएसएल टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य

परिजनों की लिखित शिकायत पर महिला थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया. साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से मुआयना कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए. इसके साथ ही पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है.

24 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपी मोहम्मद फारूक राईन के 24 वर्षीय पुत्र सुलेमान राईन को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर मामले में आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी.

Also Read: कैमूर: बाइक के सामने अचानक दौड़ा कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी महिला; इलाज के दौरान तोड़ा दम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन