डेढ़ साल पुराने हत्या कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, कैमूर पुलिस ने गांव से दबोचा

हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network
चैनपुर पुलिस ने पर्वतपुर गांव में हुई हत्या के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में वर्ष 2025 में हुए हत्या कांड के एक फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
फरवरी 2025 के हत्या मामले में थी तलाश
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महुला गांव निवासी नंदू सिंह के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरवरी 2025 में पर्वतपुर गांव निवासी गुड़िया देवी ने अपने पति स्वर्गीय बनारसी सिंह की हत्या के मामले में चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.
मारपीट में हुई थी बनारसी सिंह की मौत
प्राथमिकी के अनुसार, पारिवारिक विवाद के बाद गुड़िया देवी की बहू पूजा कुमारी अपने मायके देउवा चली गई थी. अगले दिन लौटने पर उसने बताया कि उसके मायके से लोग आने वाले हैं. कुछ ही देर बाद आठ से दस लोग घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान बनारसी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे.
लगातार फरार था आरोपी, अब भेजा गया जेल
पुलिस के अनुसार, इस मामले में संदीप कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. घटना के बाद से संदीप कुमार लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आवश्यक मेडिकल जांच के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










