बॉयफ्रेंड से शादी के जीद में टावर पर चढ़ी लड़की, बोली- जिस लड़के से प्यार करती हूं, उसी से शादी करूंगी

Published by :kumarsuryakant
Updated at :12 May 2026 5:56 PM
विज्ञापन
kaimur news

मोबाइल टावर पर चढ़ी लड़की

Kaimur News: कैमूर के भभुआ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. जहां बॉयफ्रेंड से शादी की जीद में एक नाबालिग लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इस दौरान उसने कहा जिस लड़के से प्यार करती हूं, उसी से शादी करूंगी. मौके पर पहुंची पुलिस के बहुत समझाने के बाद नाबालिग टावर से नीचे उतरी.

विज्ञापन

Kaimur News (अमित कुमार सिन्हा ): भभुआ शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

एक घंटे तक चली मशक्कत

इस दौरान लड़की लगभग एक घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ी रही. पता चला कि भगवानपुर थानाक्षेत्र की रहनेवाली नाबालिग लड़की भभुआ शहर के रहने वाले एक लड़के से प्रेम करती है और उसी से शादी करना चाहती थी. लेकिन लड़की के बहनोई उसकी शादी के खिलाफ थे. इसी बात से नाराज होकर किशोरी मंगलवार की सुबह घर से निकलकर शहर के वार्ड संख्या सात स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई, टावर पर चढ़कर किशोरी ने हंगामा किया.

जिससे प्यार करती हूं, उसी से शादी करूंगी

उसने चिल्लाकर कहा कि जिस लड़के से प्यार करती हूं, उसी से शादी करूंगी. लेकिन उसके जीजा विरोध कर रहे हैं. अगर शादी नहीं हुई तो यहीं से कूद जाऊंगी. किशोरी के इस कदम से मौके पर जुटे लोग डर गए.

पुलिस के समझाने पर उतरी

इधर सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने किशोरी को समझाने का प्रयास किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस के भरोसा दिलाने पर किशोरी नीचे उतरी. इसके बाद महिला पुलिस की अभिरक्षा में टावर पर चढ़ी किशोरी को नगर थाने ले जाया गया.

लोग बनाने लगे वीडियो

टावर पर चढ़ी लड़की की सूचना आग की तरह फैलते ही काफी संख्या महिलाओं और पुरुषों सहित लड़कों की भीड़ लग गयी और लोग इस मंजर का वीडियो बनाने लगे.

Also Read: स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बांस में बांध कर ले जाना पड़ा शव, युवक की मौत के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन