मानवता शर्मसार : रेलवे ट्रैक से शव ले जाने को नहीं मिला स्ट्रेचर, बांस के सहारे ले गयी पुलिस

Author :VIKASH KUMAR
Published by :VIKASH KUMAR
Updated at :12 May 2026 4:53 PM
विज्ञापन
मानवता शर्मसार : रेलवे ट्रैक से शव ले जाने को नहीं मिला स्ट्रेचर, बांस के सहारे ले गयी पुलिस

इकलौते पुत्र की मौत से टूटा परिवार, व्यवस्था ने जख्मों पर छिड़का नमक

विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत से टूटा परिवार, व्यवस्था ने जख्मों पर छिड़का नमक सब्जी लेने घर से निकला था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सिम से हुई युवक की पहचान युवक की मौत के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच में जुटी पुलिस मोहनिया शहर. मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सोमवार को मोहनिया में देखने को मिली, जहां रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के बाद शव ले जाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं हो सका. मजबूरन पुलिस और स्थानीय लोगों ने बांस के सहारे शव को बांधकर घटनास्थल से बाहर निकाला. इस दृश्य को देखकर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अभिषेक पांडेय के 25 वर्षीय पुत्र आदित्य पांडेय बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड स्टेशन के पूरब संजीवनी हॉस्पिटल की गली के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा था. इसे देख स्थानीय लोग इसकी सूचना मोहनिया थाना और जीआरपी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक का मोबाइल पूरी तरह टूट चुका था. पुलिस ने मोबाइल से सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाया, जिसके बाद फोन कर शव की पहचान की गयी. इधर, सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा गया. जबकि, शव को रेलवे ट्रैक से हटाने के लिए स्ट्रेचर नहीं मिला, तो बांस पर बांध कर शव को पुलिस ले गयी. यह तस्वीर मानवता को शर्मसार करने वाली है. यह तस्वीर व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करती रही. मोहनिया के संजीवनी अस्पताल की गली के समीप रेलवे ट्रैक पर मिले शव के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है. परिजनों ने बताया यहां आदित्य कैसे आ गया. जबकि, यहां कोई रास्ता भी क्राॅस करने के लिए नहीं है. ऐसे में परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जांच की मांग की है. परिजन का कहना है कि आदित्य घर से सब्जी खरीदने के लिए मोहनिया आया था. बता दे कि मृतक एक भाई और एक बहन है. इसमें आदित्य माता-पिता का इकलौता पुत्र था. बहन से छोटा था. #क्या कहते हैं थानाध्यक्ष# इस संबंध में मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया रेलव ट्रैक से एक युवक का शव मिला है. प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत प्रतीत हो रहा है. परिजन के आवेदन के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही बांस में शव को बांध कर लाने के मामले में बताया वहां हम नहीं थे. इसकी जानकारी हमें नहीं है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन