आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जैसरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के जैसरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट में एक युवती सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों को परिजनों ने चैनपुर थाना लाया़ पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा दिया. घायलों में जैसरा गांव निवासी शिव राम की पुत्री रीना कुमारी व रीना कुमारी का भाई शामिल हैं. अपनी पुत्री का इलाज करने पहुंची रीना कुमारी की मां ने बताया कि उनके पुत्र व पुत्री के साथ गांव के ही जोखन राम, राजन राम, संजय राम सहित उनके परिवार के सदस्यों ने मारपीट की है. मारपीट में उसके पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गये़ उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. इस बाबत थाना अध्यक्ष विजय प्रसाद में बताया कि अभी घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है. जैसे ही आवेदन प्राप्त होगा प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन