किसानों को मक्के की उन्नत खेती करने की दी जानकारी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांव गांव में किसान कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है

विज्ञापन

भभुआ शहर. किसानों की समस्याओं का समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए गांव गांव में किसान कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान सोमवार को अधौरा प्रखंड क्षेत्र के पिपरा गांव में किसान चौपाल लगाया गया, जिसमे किसानों को शोधित बीज का उपयोग करने तथा मक्के की उन्नत खेती के बारे में तकनीकी जानकारी दी गयी. साथ ही मृदा स्वास्थ्य का महत्व और प्राकृतिक खेती जैसी तकनीकों पर किसानों को विस्तार तौर पर जानकारी दी गयी. कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि किसान वैज्ञानिक विधियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं और लागत को कम कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं. किसानों को पोषक अनाज जैसे रागी, ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो और कंगनी की खेती के लाभ और किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया. इस दौरान एटीम प्रभात कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, किसान सलाहकार अवधेश कुमार सहित किसान उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन