मतदान केंद्रों पर एक सप्ताह में सुविधाएं कराएं उपलब्ध
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 4:13 PM
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विद्यालय जहां मतदान केंद्र अवस्थित हैं, उन विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्धता को लेकर निर्देश जारी किया है
रामपुर. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड अंतर्गत वैसे विद्यालय जहां मतदान केंद्र अवस्थित हैं, उन विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं यथा शौचालय, पेयजल (सबमर्सिबल-चापाकल ), बिजली-वायरिंग, वर्ग कक्ष की मरम्मति, पंखे, ट्यूब लाइट, रैंप व साफ-सफाई इत्यादि की उपलब्धता को लेकर बीइओ ने निर्देश जारी किया है. बीइओ ने जारी निर्देश में सभी संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक प्राथमिक, मध्य, उत्क्रमित मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, सभी संकुल समन्वयक, सरंक्षक को पत्र के माध्यम से सुनिश्चित किया है कि उक्त संबंधित मतदान केंद्र पर एक सप्ताह के अंदर सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हुई तो कार्यवाई होगी. इसकी जानकारी देते हुए लेखपाल हिमांशु शेखर पांडेय ने गुरुवार को बताया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्वी आनंद कार्यालय के आदेश ज्ञापांक 310, द्वारा इसे लेकर आदेश निर्गत किया गया है. लेकिन प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्रों का पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण में यह पाया गया है कि कुछ विद्यालयों में जहां मतदान केंद्र अवस्थित है, वहां बुनियादी सुविधाओं में कमी पायी गयी है. पूर्व में भी इन सभी विद्यालयों में बुनियादी सुविधा की उपलब्धतासुनिश्चित करने हेतु बिहार सरकार मद से प्राप्त राशि से नियमानुसार व्यय करने का निदेश दिया गया था. सभी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक जहां मतदान केंद्र अवस्थित है, को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने विद्यालयों में एक सप्ताह के अंदर पत्र में वर्णित सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें, अन्यथा निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक, प्रभारी व प्रधान शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










