लालापुर नहर के पास हंगामा करता पियक्कड़ गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Mar 2026 4:00 PM

विज्ञापन

शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को पुलिस गश्ती दल ने गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कुदरा. थाना क्षेत्र के लालापुर नहर के पास से मंगलवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को पुलिस गश्ती दल ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पियक्कड़ नेवरास गांव के बिनोद बैठा का पुत्र अभिषेक बैठा बताया जाता है. स्थानीय लोगों ने बताया पियक्कड़ नशे की हालत में नहर के पास के दुकानदारों व रास्ते से जाने वाले वाहनों को रोककर ऑटो व अन्य वाहनों के चालकों से उलझ रहा था. तभी किसी व्यक्ति ने डायल 112 को फोन कर पुलिस को बुला दिया. मौके पर पहुंची पुलिस पियक्कड़ को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. साथ ही पियक्कड़ को मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन