मंत्री के आगमन व स्वागत की तैयार पर किया विमर्श

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Mar 2026 4:57 PM

विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक की गयी.

विज्ञापन

भभुआ. सोमवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय लोक मोर्चा की बैठक की गयी. इसमें 25 और 26 मार्च को कैमूर आ रहे पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश के आगमन व स्वागत की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि मंत्री 25 मार्च को रामगढ़ प्रखंड के बिछियां में और 26 मार्च को दुर्गावती प्रखंड के खड्सरा में सम्राट अशोक जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करेंगे. साथ ही 25 मार्च की संध्या में जिला मुख्यालय के लिच्छवी भवन में मंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद और फिर प्रशासन के साथ बैठक भी किया जायेगा. बैठक में राजकुमार सिंह, डाॅ जंगबहादुर सिंह, रामयश सिंह कुशवाहा, हृदया सिंह, अशोक पासवान, भृगुनाथ सिंह, मनोज कुशवाहा, युगल किशोर सिंह, हरेराम सिंह आदि शामिल थे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन