पाराडाइन चिल्ड्रेन एकेडमी में बच्चों ने मनाया मदर्स डे उत्सव

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड स्थित पाराडाइन चिल्ड्रेन एकेडमी के जूनियर वर्ग के बच्चों द्वारा मदर्स डे उत्सव धूमधाम से मनाया गया.

विज्ञापन

कुदरा. स्थानीय प्रखंड स्थित पाराडाइन चिल्ड्रेन एकेडमी के जूनियर वर्ग के बच्चों द्वारा मदर्स डे उत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के निस्वार्थ प्रेम, बलिदान और त्याग को प्रदर्शित किया. बच्चों ने नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये बताया कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है, जो जन्म से ही उसे संस्कार और शिक्षा देकर बेहतर इंसान बनाती है. मदर्स डे जैसे कार्यक्रम बच्चों में अपनी माताओं के प्रति सम्मान, सराहना और कृतज्ञता की भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें विशेष महसूस कराने का अवसर प्रदान करते हैं. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की डाइरेक्टर और प्रिंसिपल ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक भी बच्चों के लिए दूसरी मां के समान होते हैं. वे बच्चों के व्यक्तित्व और हुनर को निखारने का कार्य करते हैं. इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के लिए सुंदर मदर्स डे कार्ड भी तैयार किये,जिन्हें वे घर ले जाकर अपनी मां को भेंट करेंगे.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन